रतलाम21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कस्तूरबा नगर मैन रोड स्थित सखी मार्केट के पास लगे बिजली पोल में मंगलवार शाम 5.30 बजे ट्रक घुस गया। इससे बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया और तार नीचे गिर गए। इससे कस्तूरबा नगर, एमबीनगर, विरियाखेड़ी, मोहन नगर एवं आसपास के क्षेत्र की बिजली बंद हो गई और चारों तरफ अंधेरा छा गया। इसके बाद बिजली कंपनी के कर्मचारी पहुंचे और मरम्मत में जुटे। कस्तूरबा नगर के रहवासी मनोज शर्मा, रवि सोलंकी एवं हितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि डेढ़ घंटे से बिजली बंद है। बिजली कंपनी फोन लगाया तो जवाब मिला एक घंटे में आएगी, लेकिन नहीं आई। शहर कार्यपालन यंत्री विनय प्रताप सिंह ने बताया सखी मार्केट के पास वाहन टकराने से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे बिजली बंद हो गई थी। बाद में चालू हुई।