कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह. (फाइल फोटो)
उपचुनाव (By-election) में वोटिंग (Voting) से पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की सियासत चरम पर है. नेताओं की एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी के बीच अब एक ऑडियो (Audio) सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जो ऑडियो वायरल हो रहा है, उसमें कथित तौर पर दिग्विजय सिंह और ग्वालियर से सपा (SP) के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे रोशन मिर्जा से बातचीत होनी बताई जा रही है. इसमें जो कथित आवाज दिग्विजय सिंह की बताई जा रही है, उसे मिर्जा के चुनाव लड़ने का फायदा भारतीय जनता पार्टी को होने की बात कहते सुना जा सकता है. साथ ही उस आवाज में सपा प्रत्याशी मिर्जा को यह भरोसा दिलाया जा रहा है कि उम्मीदवारी वापस ले लें तो कांग्रेस उनका सहयोग करेगी.
वरिष्ठ नेताओं को भेजा ऑडियो
बता दें कि रोशन मिर्जा उपचुनाव में ग्वालियर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं. उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं ली है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कथित बातचीत का यह वायरल ऑडियो समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं तक भी भेजा गया है. इसके अलावा सपा के नेता इस बात पर विचार विमर्श कर रहे हैं कि इस संबंध में आगे की कार्रवाई क्या की जाए. वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद मामले की शिकायत चुनाव आयोग से भी की जा सकती है. हालांकि इसको लेकर सपा की ओर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है.