इंडियन मोटरसाइकिल ला रही 3 दमदार बाइक
दमदार बाइक के यह तीनों मॉडल एंडवास टेक्नोलॉजी से लैस होंगे. भारत में इन तीनों मॉडल की साल 2021 में बिक्री शुरू होने की उम्मीद है.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 29, 2020, 2:03 PM IST
दमदार बाइक के यह तीनों मॉडल एंडवास टेक्नोलॉजी से लैस होंगे. स्काउट मॉडल में इंडियन स्काउट, इंडियन स्काउट बोबर और बोबर ट्वेंटी तीन मॉडल शामिल होंगे. क्रूजर सेगमेंट में जो नए मॉडल हैं, उनमें इंडियन चीफ विंटेज डार्क हॉर्स और इंडियन चीफ विंटेज शामिल हैं. जबकि टूरिंग सेगमेंट मॉडल में इंडियन रोडमास्टर डार्क हॉर्स, इंडियन रोडमास्टर लिमिटेड शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: Honda CR-V का स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
भारत में आने वाले इन तीनों मॉडल के अलावा चैंपियन एफटीआर 1200 एस, चैंपयिन एफटीआर 1200 एस रिप्लिका और चैलेंजर सीरीज के मॉडल दमदार होंगे. बता दें कि कंपनी ने अभी इन तीनों मॉडल को लॉन्च करने की नियत तारीख का खुलासा नहीं किया है. लेकिन बताया जा रहा है कि पहले स्काउट सीरीज की टूरिंग सेगमेंट को लान्च किया जाएगा. इसके बाद जनवरी 2021 में चैलेंजर सीरीज लॉन्च की जाएगी.ये भी पढ़ें: जरुरी खबर! 1 नवंबर से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटों के लिए ऑनलाइन बुकिंग हुई शुरू, होगी होम डिलीवरी
बता दें कि अमेरिका की मोटरसाइकिल कंपनी हार्ले-डेविडसन भारत में अपने ऑपरेशन को बंद कर चुकी है. क्योंकि कंपनी ने भारत में अपनी बाइक बेचने के लिए हीरो मोटोकॉर्प कंपनी से समझौता कर लिया है. अब भारत में अमेरिका की इकलौती बाइक कंपनी इंडियन मोटरसाइकिल ही क्रूजर बाइक का बाजार खोलकर बैठी है. बता दें कि इंडियन मोटरसाइकल ने साल 2014 में भारत में कदम रखा था तब से वह सीधे निर्यात कर अपनी बाइक भारत में बेच रही है.