- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Train News; Madhya Pradesh Indore Update | Railway Will Operate The Indore Pune Train From November 5
इंदौर13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ट्रेन लॉकडाउन के बाद से ही बंद थी।
- ट्रेन इंदौर से प्रति रविवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी
रेलवे इंदौर-पुणे ट्रेन का संचालन 5 नवंबर से करेगा। ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। ट्रेन इंदौर से प्रति रविवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलेगी। जबकि पुणे से ट्रेन 6 नवंबर से शुरू होगी। पुणे से ट्रेन प्रति सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। वहीं, रेलवे ने महू-इंदौर-श्रीमाता वैष्णोदेवी (मालवा एक्सप्रेस) के संचालन को भी अनुमति दे दी है। हालांकि, पंजाब में चल रहे आंदोलन के कारण रेलवे ने ट्रेन के संचालन की तारीख तय नहीं की है।
यह रहेगा शेड्यूल
- इंदौर से पुणे के लिए ट्रेन दोपहर 2.35 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 8.05 बजे पहुंचेगी।
- पुणे से इंदौर के लिए ट्रेन दोपहर 3.30 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 8.30 बजे पहुंचेगी।
(ट्रेन में एक सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 11 स्लीपर और चार जनरल कोच रहेंगे।)