रायसेन में दूसरे दिन भी कोल्ड डे,दिनका तापमान 4डिग्री गिरा: ओस की बूंदें जमीं, बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढी, घना कोहरे से विजिबिलिटी 100 मीटर – Raisen News

रायसेन में दूसरे दिन भी कोल्ड डे,दिनका तापमान 4डिग्री गिरा:  ओस की बूंदें जमीं, बर्फीली हवाओं से ठिठुरन बढी, घना कोहरे से विजिबिलिटी 100 मीटर – Raisen News


रायसेन में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है।

रायसेन में लगातार दूसरे दिन कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। बर्फीली हवाओं के कारण जिले में ठिठुरन बढ़ गई है। रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर चलती रही, जिससे दृश्यता 100 मीटर तक सीमित हो गई।

.

वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा, वहीं चौक-चौराहों पर लोग अलाव तापते नजर आए। शनिवार को भी दिनभर कोहरा और ठंडी हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया था।

ठिठुरन के बीच ड्यूटी करते ट्रैफिक हवलदार

जिले में अब दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को दिन का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि इससे पहले यह 24 से 25 डिग्री पर बना हुआ था।

हालांकि, बादल छाए रहने के कारण रात के न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई है। चार दिन पहले रात का न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री था, जो अब बढ़कर 10 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी ठंडी हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।

रविवार की सुबह ओस की बूंदें पौधों पर जम गईं।

रविवार की सुबह ओस की बूंदें पौधों पर जम गईं।



Source link