A collision with a wrong side car killed me | रांग साइड कार की टक्कर ने ली जान

A collision with a wrong side car killed me | रांग साइड कार की टक्कर ने ली जान


रतलाम9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • रात में बाइक पर पत्नी के साथ इंदौर जा रहा था धामनोद का युवक

इंदौर में महू और राजेंद्र नगर के बीच सड़क दुर्घटना में स्थानीय युवक की मौत हो गई। घायल पत्नी मोहिता इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती है। वे पत्नी के साथ इंदौर गए थे। स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार हुआ। जानकारी के अनुसार स्थानीय किराना व्यवसायी बस स्टैंड निवासी नंदकिशोर पिता भेरूलाल इमली (पाटीदार) पत्नी के साथ मंगलवार रात 9:30 बजे रतलाम से इंदौर के लिए रवाना हुए थे। महू जाते समय करीब 12 बजे महू और राजेन्द्र नगर के बीच रांग साइड आ रही कार की टक्कर से बाइक सवार नंदकिशोर पाटीदार घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां बुधवार सुबह 5 मौत हो गई। पाटीदार पिछले 2 सालों से इंदौर में रह रहे थे। छोटे भाई चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ. मेजर कन्हैयालाल पाटीदार के साथ कई स्थानों पर कैंप लगाए थे। बुधवार शाम 5 बजे धामनोद में अंतिम यात्रा निकली। अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

खड़ी टवेरा से बाइक टकराई, युवक की मौत

रतलाम | अहिंसा ग्राम बायपास रोड पर गैरेज के पास खड़ी टवेरा में मंगलवार रात को पीछे से बाइक टकरा गई। बाइक सवार घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां रात करीब 2:30 बजे उसकी मौत हो गई। स्टेशन रोड थाने में मर्ग दर्ज किया है। एएसआई योगेश निनामा ने बताया भोई मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय राजाराम पिता बाबू मंगलवार को दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद रात करीब 1:00 बजे बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में आनंद माल के पास गैरेज पर सुधारने के लिए आई टवेरा के पीछे से उसकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना में राजाराम को सिर में गंभीर चोट लगी। राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां रात 2:30 बजे उसकी मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि राजाराम की जेब में रखे रुपए गायब हैं। उन्होंने घटना की गंभीरता से जांच की मांग की। एएसआई निनामा ने बताया बुधवार को घटनास्थल और आसपास के स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देख रहे हैं।



Source link