- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- A Woman Who Was Married To The Infidelity Of A Lover Working In The Agriculture Department Lodged An FIR For Rape
जबलपुर35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पीड़ित के लड़के से तीन साल से प्रेम संबंध थे। लड़की आरोप है कि लड़का उसे होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था।
शहर के ओमती थाने में गुरुवार को एक 22 साल की लड़की ने अपने प्रेमी पर एफआईआर की है। लड़की का आरोप है कि लड़के ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब वो दहेज के लिए किसी और से शादी कर रहा है। लड़का उसे कई सालों से सिविल लाइंस के होटल में ले जाता था। वहां उसके साथ दुष्कर्म करता था।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित के पिछले के तीन साल से भरतीपुर सिटी चर्च के पास रहने वाले अनुराग सोनकर से प्रेम संबंध थे। वह पीड़ित को सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित ऋषि रिजेंसी होटल में ले जाता था। वहां उसके साथ रेप करता था।
सरकारी नौकरी के लिए पैसे वालों का रिश्ता आते ही बदल गया
आरोपी अनुराग सोनकर को सरकारी नौकरी के चलते दहेज देने वाले कई परिवारों से रिश्ता आ रहा था। आखिर में उसने एक पैसे वाले परिवार में रिश्ता भी जोड़ लिया। जब इसकी जानकारी लड़की को मिली तो उसने लड़के के खिलाफ रेप केस दर्ज करवा दिया। टीआई ओमती एसपीएस बघेल ने बताया पीड़ित गुरुवार की रात थाने आई थी। उसकी शिकायत पर रेप का प्रकरण दर्ज किया गया है।