ATM Robbery In Madhya Pradesh Indore; Thieves Arrested By Police From 15th Battalion | 15वीं बटालियन के पास नशे में धुत चार युवक एटीएम लूटने घुसे, लोगों ने दो को दबोचा, दो साथी फरार हुए

ATM Robbery In Madhya Pradesh Indore; Thieves Arrested By Police From 15th Battalion | 15वीं बटालियन के पास नशे में धुत चार युवक एटीएम लूटने घुसे, लोगों ने दो को दबोचा, दो साथी फरार हुए

इंदौर20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

15वीं बटालियन के पास एसबीआई का एटीएम तोड़ने घुसे थे दोनों बदमाश।

नशे की हालत में चार युवक 15वीं बटालियन के पास स्थित एटीएम तोड़ने पहुंच गए। वे कैश निकाल पाते इसके पहले पुलिस और बटालियन के लोग पहुंच गए। दो लोग पुलिस गिरफ्त में आ गए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

सदर बाजार टीआई अजय वर्मा के अनुसार दो दिन पहले 15वीं बटालियन स्थित एसबीआई के एटीएम में तोड़फोड़ करने वाले दो युवक पवन पिता उत्तम सिंह राठौर निवासी 121 पंचवटी औऱ जयेश पिता अशोक भावसार निवासी इंदिरा नगर को गिरफ्तार किया है। इनके दो साथी फरार हैं। आऱोपी रात को लूट के लिए एटीएम में घुसे थे। वे लूटपाट करने का प्रयास कर रहे थे। तभी नजदीक में ही पेट्रोल पंप व बटालियन के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को भी बुला लिया। फिर आऱोपियों को पकड़ा, लेकिन तब तक दो आरोपी वहां से भाग चुके थे।

Source link