मैहर के NH-30 पर बाइक ट्रक से टकराई: चालक गंभीर, सतना रेफर; पुलिस कर रही घायल की शिनाख्त – Maihar News

मैहर के NH-30 पर बाइक ट्रक से टकराई:  चालक गंभीर, सतना रेफर; पुलिस कर रही घायल की शिनाख्त – Maihar News


दुर्घटना में घायल हुआ बाइक चालक।

मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में सोमवार शाम 7:30 बजे एक सड़क हादसा हुआ। नादनटोला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) पर रीवा की ओर से आ रही बाइक (MP19 ZE 2599) सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

.

हादसे में बाइक चालक के चेहरे और गले पर चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को अमरपाटन सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

अमरपाटन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घायल युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

खड़े ट्रक में टकराकर बाइक क्षतिग्रस्त हुई।



Source link