सीहोर में आउटसोर्स डेटा एंट्री ऑपरेटर हड़ताल पर: अप्रैल से वेतन नहीं मिलने का आरोप; ऑनलाइन कामकाज ठप हो सकता है – Sehore News

सीहोर में आउटसोर्स डेटा एंट्री ऑपरेटर हड़ताल पर:  अप्रैल से वेतन नहीं मिलने का आरोप; ऑनलाइन कामकाज ठप हो सकता है – Sehore News



सीहोर के हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में कार्यरत आउटसोर्स डेटा एंट्री कंप्यूटर ऑपरेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। इससे शिक्षा विभाग के सभी ऑनलाइन कार्य प्रभावित होंगे।

.

आउटसोर्स डेटा एंट्री ऑपरेटर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सतीश हरियाले के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मंगलवार को कलेक्टर बालागुरू से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2023 से अब तक उन्हें वेतन नहीं मिला है।

लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल ने मार्च से अगस्त तक के वेतन की राशि जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ट्रेजरी में जमा कर दी है। संचालनालय ने 24 मई 2023 को वेतन भुगतान के आदेश भी जारी किए। लेकिन शिक्षा विभाग ने यह राशि कर्मचारियों को नहीं दी।

कर्मचारियों का आरोप है कि विभाग ने उनके वेतन का बजट अन्य कार्यों में खर्च कर दिया है। पांच माह से वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। समस्या का समाधान नहीं होने पर वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।



Source link