Eye examination of 125 patients in the camp; Today 50 patients will have free operation | शिविर में 125 मरीजों के नेत्रों का परीक्षण; आज 50 मरीजों के होंगे निशुल्क ऑपरेशन

Eye examination of 125 patients in the camp; Today 50 patients will have free operation | शिविर में 125 मरीजों के नेत्रों का परीक्षण; आज 50 मरीजों के होंगे निशुल्क ऑपरेशन


भिंड20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महिला मरीज के नेत्र का परीक्षण करती डाॅ. रंजना यादव ।

श्रीऋषभ फाउंडेशन एवं जैन मिलन सेंट्रल द्वारा बुधवार को शहर के होटल सत्कार में गरीब नेत्र रोगियों के लिए नेत्र परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आए 125 मरीजों के नेत्रों का परीक्षण हुआ। वहीं मोतियाबिंद बीमारी से ग्रस्त50 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया है। जिनका नि:शुल्क ऑपरेशन गुरुवार को ग्वालियर में फाउंडेशन की ओर से कराया जाएगा। इस मौके पर फाउंडेशन के संयोजक एडवोकेट वीरेंद्र जैन, जैन मिलने के क्षेत्रीय मंत्री राजेश जैन विशेष रूप से मौजूद रहे।

शिविर शुभारंभ के दौरान एडवोकेट वीरेंद्र जैन ने नेत्र परीक्षण के लिए आए मरीज और उनके परिजनों में सर्वप्रथम मास्क का वितरण करते हुए हाथ सेनेटाइज कराए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस दुनिया में जन्म लेने वाले जितने भी प्राणी हैं। उनके लिए आंखें अनमोल हैं। इसलिए इनकी देखभाल बहुत जरूरी है। आखिर आंखें हैं तो दुनिया की तमाम खूबसूरती का हमारे लिए मायने है। आंखें हमारे लिए अनमोल हैं और इसके बिना हम इस खूबसूरत दुनिया को नहीं देख सकते। यह जानते हुए भी अक्सर हम आंखों के स्वास्थ्य के बारे में बहुत गंभीरता से नहीं सोचते।

डॉक्टर्स ने 125नेत्र रोगियों की जांच की। इस दौरान मरीजों को फ्री में दवाएं दी गई। इसके अलावा 50उन गरीब वर्ग के नेत्र रोगियों का चयन किया गया। जो मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना गया। एडवोकेट वीरेंद्र जैन ने बताया कि जिन मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया है। उनका गुरुवार को ग्वालियर में नि:शुल्क कराया जाएगा। इसके लिए बुधवार की शाम उनको बस माध्यम से ग्वालियर भेजा गया है।



Source link