Wind will now be completely northern, with minimum temperature expected | हवा का रुख अब पूरी तरह उत्तरी होगा, न्यूनतम तापमान में कमी के आसार

Wind will now be completely northern, with minimum temperature expected | हवा का रुख अब पूरी तरह उत्तरी होगा, न्यूनतम तापमान में कमी के आसार


रतलाम21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शहर का तापमान 17 डिग्री पर बना हुआ है। तापमान में अभी और कमी होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ऐसा हवा का रुख उत्तरी होने के कारण होगा। हालांकि, अभी तापमान में बहुत कमी नहीं होगी। शहर में सुबह व शाम को ठंडक होने लगी है। पांच दिनों से तापमान 16 व 17 डिग्री के करीब बना हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, एक दिन पहले अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री रहा था। भोपाल के मौसम वैज्ञानिक डॉ. डीपी दुबे ने बताया हवा का रुख बदलने के कारण अब मौसम में ठंडक हो रही है। अभी हवा का रुख उत्तरी-पश्चिमी बना हुआ है। अब रुख पूरी तरह से उत्तरी होने के आसार हैं। इससे तापमान में कुछ कमी होगी, हालांकि, अभी तापमान बहुत ज्यादा कम नहीं होगा। नवंबर के पहले सप्ताह से दिन का तापमान कम होने लगेगा।

पांच दिनों से ऐसा है तापमान
दिनांक अधि. न्यू.

24 अक्टूबर 33.6 17.6
25 अक्टूबर 33.2 17.9
26 अक्टूबर 33.2 17.2
27 अक्टूबर 33.5 16.6
28 अक्टूबर 33.0 17.0



Source link