Indore Nagar Nigam Revenue 2020; Here’s Latest Details Of Recovery | निगम को अब तक मिला 192 करोड़ रुपए का राजस्व, अक्टूबर अंत तक रखा था 210 करोड़ रुपए वसूली का टारगेट, नवंबर और दिसंबर में भी होगी वसूली

Indore Nagar Nigam Revenue 2020; Here’s Latest Details Of Recovery | निगम को अब तक मिला 192 करोड़ रुपए का राजस्व, अक्टूबर अंत तक रखा था 210 करोड़ रुपए वसूली का टारगेट, नवंबर और दिसंबर में भी होगी वसूली


इंदौर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्व अमला बकाया वसूली के लिए लगातार अभियान चला रहा है।

काेरोना काल में निगम के राजस्व में भी भारी कमी नजर आई है। निगम ने अक्टूबर अंत तक 210 करोड़ रुपए की राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा है। लेकिन अब तक केवल 191 करोड़ रुपए ही वसूल हुए हैं। पिछले साल की तुलना में निगम अभी भी 110 कराेड़ रुपए पीछे है। निगमायुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर खाली खजाने को भरने के लिए राजस्व अमला नवंबर और दिसंबर में भी वसूली अभियान चलाएगा।

अपर आयुक्त चेतन्य सिंह बोले - बकायादारों को चिह्नित कर लिया गया है।

अपर आयुक्त चेतन्य सिंह बोले – बकायादारों को चिह्नित कर लिया गया है।

अपर आयुक्त चेतन्य सिंह ने बताया कि 1 अक्टूबर से जो प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर और रेंटल में छूट जी जा रही है। उससे पिछले साल इसी महीने की तुलना करें तो राजस्व में ग्रोथ है। अप्रैल और मई में राजस्व वसूली कम होने से हम पिछले साल के लक्ष्य से बहुत पीछे हैं। कल तक की बात करें तो बिल्डिंग परमिशन लाइसेंस, मार्केट, रेंटल, कचरा प्रबंधन शुल्क, वाटर, प्रॉपर्टी मिलाकर कुल 191 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ।

सिंह के अनुसार अब तक 128 करोड़ प्रापर्टी टैक्स से मिले हैं। वाटर का 23 करोड़ 40 लाख रुपए, कचरा प्रबंधन शुल्क में 14 करोड़ 20 लाख रुपए मिले हैं। बिल्डिंग परमिशन और काॅलोनी लाइसेंस में पिछली बार की तुलना में राजस्व बहुत कम मिला है, यहां अब तक 16 करोड़ 50 लाख रुपए की ही वसूली हुई है। इस तरह पिछले साल की तुलना में निगम अभी भी 110 करोड़ रुपए पीछे चल रहे हैं। इस महीने के आखिरी तक निगम ने 210 करोड़ राजस्व वसूली का टारगेट रखा था। चार दिन में 20 करोड़ रुपए और आने की उम्मीद है। सिंह के अनुसार साल के अंतिम दो महीने नवंबर और दिसंबर में भी वसूली का अभियान चलेगा। हमने बकायादारों को चिन्हित कर लिया है। बकायादारों को नोटिस देने के साथ ही दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।



Source link