भिंड21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जनसंपर्क के दौरान ओपीएस को तिलक लगाती बालिका।
भिंड| कमलनाथ ने 15 माह सत्ता में रहते हुए प्रदेश की जनता के साथ विकास के नाम पर वादाखिलाफी कर गरीब, मजदूर, किसानों और युवाओं का शोषण किया। जब-जब चुनाव आते है कांग्रेस के नेता झूठ फैलाने का काम करते है। इस उपचुनाव में भी कांग्रेस झूठ फैलाने और जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। लेकिन इस बार मेहगांव की जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। यह बात बुधवार को मेहगांव क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी ओपीएस भदौरिया ने ग्रामीणों से कही। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों तक भाजपा ने प्रदेश का विकास किया। प्रदेश को गढ़ने का काम किया। कांग्रेस ने 15 माह में विकसित प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया। कांग्रेस के लोग आपके पास आएं तो उनसे 15 महीने का हिसाब मांगे। उनसे पूछे की 15 महीने तक प्रदेश का विकास क्यों नहीं किया। उनसे पूछे कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं उन्होंने क्यों बंद की। गरीबों का हक क्यों छीना, भाजपा सरकार ने विकास किया तो कमलनाथ सरकार ने विनाश किया।