भोपाल7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल कोतवाली क्षेत्र का मामला है, पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
- नाबालिग ने युवक से शादी करने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया
राजधानी भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर तीन साल तक ज्यादती करने का मामला सामने आया है। 15 साल की नाबालिग ने जब 20 साल के आरोपी युवक से शादी की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में रहने युवक के साथ 3 साल से रिलेशन में है और वह उसे शादी का झांसा देता रहा। जब उसने 15 साल की उम्र में उससे शादी करने को कहा तो उसने साफ इंकार कर दिया। उसने कहा कि तू अभी नाबालिग है, इसलिए मैं शादी नहीं कर पाऊंगा। इस पर लड़की ने इंगेजमेंट करने को कहा तो उसने इससे भी इंकार कर दिया। इसके बाद नाबालिग ने बुधवार को रात कोतवाली थाना पहुंचकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 376, POCSO Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मामला बुधवार को देर रात 2 बजे के दर्ज हुआ है, जिसके चलते पुलिस अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले की जांच पूरी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी और पीड़िता एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। इसी दौरान उनकी दोस्ती हुई थी। लड़की 12 साल की थी, तभी से आरोपी उसके साथ ज्यादती कर रहा था।