Taking the minor away from the wedding, took the minor to Gujarat, raped, sent the accused to jail | शादी का झांसा देकर नाबालिग को गुजरात ले गया, किया दुष्कर्म, आरोपी को जेल भेजा

Taking the minor away from the wedding, took the minor to Gujarat, raped, sent the accused to jail | शादी का झांसा देकर नाबालिग को गुजरात ले गया, किया दुष्कर्म, आरोपी को जेल भेजा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Taking The Minor Away From The Wedding, Took The Minor To Gujarat, Raped, Sent The Accused To Jail

रतलाम3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ग्राम पिपल्याजोधा की एक नाबालिग को राजस्थान का युवक शादी का झांसा देकर 30 सितंबर को गुजरात ले गया था। वहां उसने सुरेंद्रनगर में महीनेभर तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया। माननखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी लक्ष्मीनारायण गिरी ने बताया पीड़िता के परिजन ने पुलिस चौकी पर अपहरण का केस दर्ज करवाने के साथ ही एक संदिग्ध पर शंका जाहिर की थी। इस आधार पर जानकारी निकाली और आरक्षक ललित जगावत के साथ टीम ने गुजरात जाकर नाबालिग को ढूंढा तथा इसका अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी राहुल खारोल निवासी गांव झासड़ी जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। पीड़िता के बयान के आधार पर राहुल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया और फिर कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया। आरोपी राहुल के मामा पिपल्याजोधा में रहते हैं इसलिए वह यहां अक्सर आता था और इसी दौरान उसने किशोरी से पहचान की तथा उसे भगाकर ले गया था।



Source link