दवा दुकानों से बकाया वसूली करने के लिए काम पर रखा था, खुद ही हड़प लिए 2.6 लाख रुपए

दवा दुकानों से बकाया वसूली करने के लिए काम पर रखा था, खुद ही हड़प लिए 2.6 लाख रुपए


जबलपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक अन्य घटना में कृषि विश्वविद्यालय में वरिष्ठ वैज्ञानिक अर्चना पांडे के पर्स से किसी ने साढ़े सात हजार रुपए चुरा लिए।

दवा दुकानों से बकाया वसूली करने वाले ने ही दो लाख छह हजार 798 रुपए हड़प लिए। आरोपी के खिलाफ दुकान संचालक ने ओमती थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार स्नेह नगर लिंक रोड निवासी दीपक शुक्ला की फ्रंटियर स्टोर्स मेडीसिन कॉम्प्लेक्स में राकेश कुमार खरे को वसूली के लिए काम पर रखा है। उसका काम दुकानदारों से बिल के एवज में पैसे वसूल कर लाना था।

राकेश ने दुकानदारों से 2.6 लाख रुपए बिल के एवज में वसूले, लेकिन स्टोर्स में जमा नहीं किया। इसके बारे में कोई जानकारी भी नहीं दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 406 भादंवि का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

वरिष्ठ वैज्ञानिक के पर्स से चोरी हो गए रुपए
एक अन्य घटना में कृषि विश्वविद्यालय में वरिष्ठ वैज्ञानिक अर्चना पांडे के पर्स से किसी ने साढ़े सात हजार रुपए चुरा लिए। अधार ताल थाने में पांडे ने शिकायत दर्ज कराई कि वह डीईएस कार्यालय में कार्य कर रही थी, तभी भैयालाल चपरासी उसे बुलाने आया। कहा कि संयुक्त संचालक डॉ. दिनकर शर्मा बुला रहे हैं। वह उनके पास चली गई। वहां से लौटी तो टेबल के ड्रॉज में रखा बैग डिस्टर्ब दिखा। बैग खोलकर देखा तो उसमें रखे साढ़े सात हजार रुपए गायब थे।



Source link