404 – Page not found – Dainik Bhaskar

404 – Page not found – Dainik Bhaskar




उज्जैन की शिप्रा नदी में कूदकर एक युवक और एक नाबालिग युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना देवास-बदनावर बायपास रोड पर मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। बुधवार सुबह दोनों के शव नदी में मिले हैं। नानाखेड़ा थाना पुलिस को बुधवार सुबह शिप्रा नदी के पुल के नीचे शव पड़े होने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी नरेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में नागझिरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को नदी से बाहर निकलवाया और जांच के बाद उनकी मौत की पुष्टि की। पुल के ऊपर खड़ी मिली बाइक
घटनास्थल पर पुल के ऊपर एक लावारिस बाइक (MP13-ZP3749) खड़ी मिली। इस बाइक के नंबर के आधार पर युवक की पहचान खाचरौद के समीप ग्राम चापाखेड़ा निवासी 21 वर्षीय अर्जुन पिता कचरूलाल बोड़ाना के रूप में हुई। यह बाइक अर्जुन के बड़े भाई की है। परिजनों ने बताया कि अर्जुन मंगलवार दोपहर युवती के साथ घर से निकला था। पुलिस के प्राथमिक अनुमान के अनुसार, दोनों देर रात बाइक से पुल पर पहुंचे और शिप्रा नदी में छलांग लगा दी। सुबह राहगीरों ने नदी में शव देखे, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल के हालात और मिले साक्ष्यों के आधार पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। बैग में मिली मच्छर मारने की दवा
पुलिस को बाइक पर रखे एक बैग से मच्छर मारने की दवा (मार्टिन) भी मिली है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने नदी में कूदने से पहले जहर का सेवन किया होगा। हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। सीएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया कि शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर यह प्रेम-प्रसंग का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।



Source link