प्रोफेसर के घर में शार्ट-सर्किट से लगी आग, गृहस्थी के सामान समेत कई जरूरी दस्तावेज हुए राख

प्रोफेसर के घर में शार्ट-सर्किट से लगी आग, गृहस्थी के सामान समेत कई जरूरी दस्तावेज हुए राख


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Short circuit Fire, Two Hours Of Stuck Breath, Many Necessary Documents Including Household Items Were Ashes

जबलपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (रादुविवि) के पत्रकारिता विभागाध्यक्ष प्रोफेसर धीरेंद्र पाठक के घर में लगी आग।

  • रानी दुर्गावती विश्वविद‌यालय के पत्रकारिता विभागाध्यक्ष के घर लगी शार्ट-सर्किट से आग

शुक्रवार दोपहर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (रादुविवि) के पत्रकारिता विभागाध्यक्ष प्रोफेसर धीरेंद्र पाठक के आवास में आग लग गई। शार्ट-सर्किट से लगी आग इतनी तेजी से फैली कि घर से कुछ निकालने का किसी को मौका तक नहीं मिला। हादसे में गृहस्थी के सामान समेत कई अहम दस्तावेज जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड के दो वाहनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

फायरमैन राजू राव ने बताया कि दोपहर ढाई बजे के लगभग हादसे की सूचना मिली थी। आग पूरे आवास में फैल चुकी थी। मौके पर एक-एक कर दो वाहन बुलाने पड़े। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। हादसे की खबर मिलते ही कई सहयोगी प्रोफेसर भी मौके पर पहुंच गए थे।

प्रोफेसर धीरेंद्र पाठक ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग फैली। कई घरेलू उपकरण भी जल गए। पलंग, बिस्तर, कपड़े, बेड, सोफा आदि राख हो गया। हादसे के समय परिवार के लोग भोजन कर रहे थे, तभी आग फैली।



Source link