- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indore Coronavirus News Cases Updates; 108 Patient Found In Indore City As Corona Cases Jump 33553 In Madhya Pradesh Indore
इंदौर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देर रात 4,637 सैंपलों की जांच रिपाेर्ट आई, जिसमें 4517 की रिपोर्ट निगेटिव आई।
- जिले में अब तक 3 लाख 99 हजार 644 सैंपलों की जांच हुई
- 30187 मरीज ठीक होकर घर लौटे, 681 मरीजों की जान गई
इंदाैर में काेराेना काे लेकर राहतभरी खबरों का आना जारी है। पिछले तीन दिनाें तक लगातार माैत का आंकड़ा शून्य आने के बाद गुरुवार रात काे संक्रमितों का आंकड़ा तीन महीने में सबसे कम रहा। देर रात आई रिपोर्ट में 108 नए पॉजीटिव मरीज मिले। इसके पहले 1 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 107 रही थी। वहीं, सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज इसी महीने 1 अक्टूबर मिले थे। दिन दिन 495 नए मरीज मिले थे। साथ ही 6 मरीजों की जान भी गई थी। वहीं, अब तक करीब 4 लाख सैंपलों की जांच हो चुकी है।
इंदौर में लगातार तीन दिनों तक कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा शून्य आने के बाद गुरुवार रात को 108 नए संक्रमित मिलने के साथ ही दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई। गुरुवार देर रात 4,637 सैंपलों की जांच रिपाेर्ट आई, जिसमें 4517 की रिपोर्ट निगेटिव आई। अब तक जिले में 3 लाख 99 हजार 644 सैंपलों की जांच हो चुकी है। इनमें 33 हजार 953 संक्रमित मरीज मिले हैं। अब तक 30187 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 681 मरीजों की जान जा चुकी है। अभी भी जिले में 3085 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या 1 लाख 13 हजार 227 हो गई है। अक्टूबर महीने में अब तक 9374 पाजीटिव मरीज मिले हैं, जिसमें आखिरी पांच दिनों में सिर्फ 636 ही नए पॉजीटिव आए हैं। वहीं इस महीने अब तक 108 लोगों की जान गई है।
58 क्षेत्रों में मिले संक्रमित, इंद्रलोक कॉलोनी सबसे ज्यादा संक्रमित
गुरुवार देर रात 58 नए क्षेत्रों से संक्रमित आए। इसमें सबसे ज्यादा संक्रमण इंद्रलोक कॉलोनी में नजर आया। यहां पर 10 नए संक्रमित मिले। इसके अलावा सुदामा नगर में, सुखलिया, वीणा नगर, जानकी नगर, सीएसडब्ल्यू बीएसएफ एयरपोर्ट रोड, प्रगति विहार बिचौली हप्सी और लक्ष्मीपुरी कॉलोनी में 5-5, परदेशीपुरा में 4, रवि नगर, सुखदेव नगर और आर्मी वार कॉलेज में 3-3 मरीज मिले हैं। इसके अलावा 48 क्षेत्रों में एक या दो मरीज ही सामने आए हैं।
अक्टूबर के 28 दिन में कोरोना
| तारीख | संक्रमित | मौत |
| 1 अक्टूबर | 495 | 06 |
| 2 अक्टूबर | 481 | 07 |
| 3 अक्टूबर | 477 | 07 |
| 4 अक्टूबर | 454 | 05 |
| 5 अक्टूबर | 425 | 05 |
| 6 अक्टूबर | 482 | 06 |
| 7 अक्टूबर | 469 | 07 |
| 8 अक्टूबर | 441 | 06 |
| 9 अक्टूबर | 439 | 07 |
| 10 अक्टूबर | 429 | 07 |
| 11 अक्टूबर | 453 | 03 |
| 12 अक्टूबर | 418 | 05 |
| 13 अक्टूबर | 444 | 03 |
| 14 अक्टूबर | 260 | 02 |
| 15 अक्टूबर | 345 | 05 |
| 16 अक्टूबर | 312 | 01 |
| 17 अक्टूबर | 215 | 02 |
| 18 अक्टूबर | 181 | 02 |
| 19 अक्टूबर | 226 | 03 |
| 20 अक्टूबर | 220 | 02 |
| 21 अक्टूबर | 242 | 03 |
| 22 अक्टूबर | 251 | 01 |
| 23 अक्टूबर | 271 | 06 |
| 24 अक्टूबर | 263 | 03 |
| 25 अक्टूबर | 142 | 02 |
| 26 अक्टूबर | 112 | 00 |
| 27 अक्टूबर | 148 | 00 |
| 28 अक्टूबर | 126 | 00 |
| 29 अक्टूबर | 108 | 02 |