एमएस धोनी चार गेंद खेलकर सिर्फ एक रन बना सके. (फोटो साभार @KKRiders)
चेन्नई सुपरकिंग्स को जब जीत के लिए 33 गेंद में 51 रन चाहिए थे, तभी वरुण चक्रवर्ती ने एमएस धोनी को क्लीन बोल्ड मार दिया. करीब 95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई इस गेंद को धोनी पीछे हटकर कवर पर खेलना चाहते थे, लेकिन वे गति से चकमा खा गए और बोल्ड हो गए.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 29, 2020, 11:02 PM IST
आईपीएल 2020 में गुरुवार को चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स से हुआ. कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 172 रन बनाए. सुपरकिंग्स ने इसके जवाब में एक समय 14.3 ओवर में 3 विकेट पर 121 रन बना लिए थे. उस वक्त कप्तान एमएस धोनी क्रीज पर थे और गेंद वरुण चक्रवर्ती के हाथ में थी. वरुण ने इससे पहले के मैच में धोनी को बोल्ड मारा था.
चेन्नई सुपरकिंग्स को जब 33 गेंद में जीत के लिए 51 रन चाहिए थे, तभी वरुण चक्रवर्ती ने एमएस धोनी को क्लीन बोल्ड मार दिया. करीब 95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई इस गेंद को धोनी पीछे हटकर कवर पर खेलना चाहते थे, लेकिन वे गति से चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड हो गए.
|/
A usual sighting for @chakaravarthy29 this season! #KKRHaiTaiyaar #Dream11IPL #KKRvCSK pic.twitter.com/Or5pksIAtb— KolkataKnightRiders (@KKRiders) October 29, 2020
एमएस धोनी चार गेंद खेलकर सिर्फ एक रन बना सके. वे केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में भी नाकाम रहे थे. सात अक्टूबर को खेले गए मैच में धोनी 11 रन ही बना सके थे. कोलकाता की टीम ने वह मैच 10 रन से जीता था.