खंडवाएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरगांव में बीती रात बैल चोरी की वारदात हुई। आधी रात को चाेरों ने बाड़े की तार फेंसिंग को कांट दिया और फिर बैल चुरा ले गए। गांव में इसके पहले बैल जोड़ी चोरी की पांच वारदाते हो चुकी है लेकिन एक भी अपराधी अब तक पकड़ाया नहीं है। ग्राम डोंगरगांव में लीलाचंद पवार के बाड़े में बंधी बैल जोड़ी को बुधवार रात अज्ञात चोर चुरा ले गए। लीलाचंद ने बताया वारदात रात 1 बजे बाद हुई है। तब तक परिवार के लोगों ने बैल जोड़ी को बाड़े में बंधा देखा था। पूरे बाड़े में चाेरी के डर से ही तार फेंसिंग कर रखी है लेकिन चोरों ने तार फेंसिंग को ही काटकर अंदर प्रवेश किया। शेड के नीचे बंधे बैलों को खोलकर ले गए। गांव में इसके पहले पांच बार ऐसी वारदात हो चुकी है। पुलिस को शिकायत करने पर पहले उन्होंने खोजने काे कहा। इसके बाद दोपहर के बाद शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। लीलाचंद ने बताया गांव से गोवंश का व्यापार होता है और गुरुवार अलसुबह ही दो वाहन भरकर यहां से पशु खंडवा की ओर भेजे गए हैं। उन्हें इस बात की भी शंका है कि किसी ने चुराकर व्यापारियों को न बेच दी हो।