नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) और जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है. रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में इन दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है. मुकाबले में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान सीरीज का पहला रन आउट हुआ जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और खिलाड़ियों का मजाक बनाया जा रहा है.
Again Pakistani players were running blindly towards the striker’s end in #PAKvZIM match . pic.twitter.com/eVpS7uIWrB
— Abhishek (@AbhishekEditz) October 30, 2020
पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान 26वें ओवर में हैरिस सोहेल (Haris Sohail) और इमाम उल हक (Imam-ul-Haq) क्रीज पर मौजूद थे. स्ट्राइक पर इमाम उल हक थे और नॉन स्ट्राइकर एंड पर हैरिस सोहेल. सिकंदर रजा ने गेंद की जिसके बाद इमाम उल हक शॉट खेलकर रन लेने के लिए आगे बढ़े लेकिन उसके बाद वापस अपनी क्रीज पर लौट गए. इमाम ने इस दौरान अपने साथी बल्लेबाज को रन लेने से मना नहीं किया और गेंद को देखते रहे. वहीं नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े हैरिस सोहेल ने भी इमाम को नहीं देखा और रन पूरा कर लिया. दोनों खिलाड़ी एक ही क्रीज पर पहुंच गए और इमाम रन आउट हो गए. इन दोनों खिलाड़ियों के बीच आपसी ताल-मेल की कमी साफ नजर आई. जिसके बाद यूजर्स पाक के खिलाड़ियों को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं.
Running between the wickets – Pakistani style #PAKvZIM #Cricket pic.twitter.com/kRAyEAOYCW
— Saj Sadiq (@Saj_PakPassion) October 30, 2020
ट्विटर पर यूजर्स इन खिलाड़ियों के साथ साथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) का भी मजाक बना रहे है. पाकिस्तान का यह खराब खेल देखकर टीम के कोच मिस्बाह-उल-हक़ (Misbah-ul-Haq) भी बुरी तरह ट्रोल हो रहे है.
Something’s never changed #PAKvZIM #runout #Pakistan pic.twitter.com/56RLfs46Gy
— (@barath52190875) October 30, 2020
Video –