IPL 2020: ईशान किशन को मैन ऑफ द मैच मिलने से नेहरा नाराज
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ईशान किशन (Ishan Kishan) ने नाबाद 72 रनों की पारी खेली, जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने 14 रन देकर 3 विकेट लिये
- News18Hindi
- Last Updated:
October 31, 2020, 7:08 PM IST
नेहरा बोले-बुमराह को मिलना चाहिए था मैन ऑफ द मैच
स्टार स्पोर्ट्स के साथ कमेंट्री कर रहे पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने मुंबई-दिल्ली के मैच में मिले मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड पर सवाल खड़े किये. इस मैच में ईशान किशन को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि नेहरा के मुताबिक ये अवॉर्ड जसप्रीत बुमराह को मिलना चाहिए था. नेहरा ने कहा, ‘ये गलत फैसला है, बहुत ही गलत फैसला. एक मैच जिसमें विरोधी टीम 110 रन ही बना पाती है और उसमें भी आप बल्लेबाज को मैन ऑफ द मैच देते हैं तो ये तो बिलकुल गलत है. जसप्रीत बुमराह ने 3 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिये हैं. इसके बावजूद उन्हें मैन ऑफ द मैच नहीं मिलना निराशाजनक है. ईशान किशन ने बेहतरीन पारी खेली, मैं उनके लिए खुश हूं लेकिन बुमराह को अवॉर्ड ना मिलना गलत.’
नेहरा के साथ कमेंट्री कर रहे इरफान पठान ने भी माना कि मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड गेंदबाज को मिलना चाहिए था. हालांकि उन्होंने जसप्रीत बुमराह नहीं बल्कि ट्रेंट बोल्ट का नाम लिया. बोल्ट ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किये. वहीं बुमराह ने 4 ओवर में महज 17 रन देकर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. लेकिन अंत में मैन ऑफ द मैच ईशान किशन ले गए.