- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Kavi Sammelan In Bhopal, Corona Times Kavi Sammelan, Sampat Saral, Arun Jemani, Ruchi Chaturvedi
भोपाल19 मिनट पहले
- देश के नामचीन कवि सम्पत सरल, अरूण जैमिनी और डॉ. रूचि चतुर्वेदी ने कवि सम्मेलन से पहले भास्कर से बातचीत की
- कवियों ने चुनावी रंग और कोरोना को अपने अंदाज में बयां किया, कोरोनाकाल के पहली बार भोपाल में सजेगा कवियों का मंच
कोरोनाकाल के बाद पहली बार भोपाल में देश के नामचीन कवियों जमावड़ा लग रहा है। कवि सम्मेलन से पहले भास्कर ने हास्य कवि सम्पत सरल, अरूण जैमिनी और डॉ. रूचि चतुर्वेदी से बातचीत की। इसमें उन्होंने कोरोनाकाल, मध्यप्रदेशऔर बिहार के चुनाव पर चुटकी ली।
मध्यप्रदेश में उपचुनाव और बिहार के मुख्य चुनाव को लेकर हिंदी के नामी कवि सम्पत सरल ने यूं अपनी बात कही।
जिनके फाड़े थे पोस्टर, अब लगाने पड़ रहे हैं होर्डिंग्स
‘जिसको चुना हुआ समझों, वही छंटा हुआ निकलता है।’ कुछ इस तरह के नेता और उनकी जमात होती है।
उन्होंने कहा कि मुझे तो मध्यप्रदेश में उन बेचारे मतदाताओं पर हंसी आती है। पिछले उपचुनाव में जिन कांग्रेसी विधायकों के पोस्टर फाड़े थे अब इस उपचुनाव में उनके होर्डिंग्स लगाने पड़ रहे हैं। इन सबका जवाब जनमत समय आने पर दे देगा।
नेता तो मास्क पहनते नहीं, चेहरे पर दो मास्क लगाए रखते हैं: जैमिनी
हरियाणा के हास्य कवि अरुण जैमिनी ने कहा-बस कोरोना हमें न देखे, हम उसको क्या देखेंगे। सरकार ने कहा कि वर्क फ्रॉम होम। वर्क फ्रॉम हम कहां से करें कवि और कलाकार वर्क फ्रॉम नहीं कर सकता। मैंने वर्क फ्रॉम होम के तहत घर पर ही कविता सुनाई:
न कोई हंसा, न किसी ने ताली बजाई, न ही कोई पेमेंट जेब में आई, फिर मैंने अपने दूसरी जेब से पैसे निकालकर खुद को पेमेंट दी।
इस तरह वर्क फ्रॉम होम की औपचारिकता पूरी की।
वहीं चुनाव को लेकर अरुण जैमिनी ने कहा कि कोरोना रैलियों में नहीं आता। कोरोना नेताओं की सुविधा के हिसाब से आता है। रैलियों में भीड़ होती है तो वहां कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होता, लेकिन आप चार लोग खड़े हो तो पुलिस के डंडे चल जाते हैं। नेता तो मास्क पहनते नहीं, चेहरे पर ही दो मास्क लगाए रखते हैं।
हमारे हरियाणा के चुनाव में एक बूढ़ा वोट डालने गया। बूथ पर बैठे व्यक्ति ने कहा ताऊ राम-राम। ताऊ बोला ताऊ
राम-राम तेरी ताई वोट डाल गई देख। वो बोला जी ताऊ डाल गई। इस पर ताऊ बोला उसे मरे तो 15 साल हो गए
लेकिन वोट हर बार मुझसे पहले ही वोट डाल जाती है।
लक्ष्मीबाई बन बेटी के हाथों में अब तलवार जरूरी है: डॉ. रूचि चतुर्वेदी
हरियाणा में निकिता तोमर हत्याकांड को लेकर डॉ. रूचि चतुर्वेदी ने कहा- हमारे देश की बेटी फाइटर प्लेन उड़ाती है और जब अंतरिक्ष में जाती है। तब बेटी पूरी को बता देती है कि भारत की बेटी पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चल सकती है। लेकिन जब किसी दामिनी और निकिता की पीड़ा कानों तक पहुंचती है। तो यह पंक्तियां निकलती है-
‘जो भी आंख उठाए उस पर, करना वार जरूरी है।
कुत्सित भावों पर होना हर एक प्रहार जरूरी है।
ममता का सागर धरती सा धीरज हो बेटी लेकिन लक्ष्मीबाई बन हाथों में अब तलवार जरूरी है।’