नशे के आदी दिव्यांग ने गमछे से लगा ली फांसी, पहले भी कर चुका था खुदकुशी का प्रयास

नशे के आदी दिव्यांग ने गमछे से लगा ली फांसी, पहले भी कर चुका था खुदकुशी का प्रयास


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • A Drunk Addict Hanged Himself With A Skull, A Resident Of Fatehabad Region Took Suicidal Steps

उज्जैन18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक कमल नागर

  • घटना के वक्त पत्नी और बेटी बना रही थी खाना

चिंतामन थाना क्षेत्र के फतेहाबाद में रहने वाले कमल नागर ने शुक्रवार की रात घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। हादसे के समय पत्नी और बेटी घर पर ही खाना बना रही थी। परिजनों ने बताया कि दिव्यांग कमल नागर मजदूरी करता था और नशे का आदी था। कुछ साल पहले भी नागर ने रेल पटरी पर लेट कर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसमे उसका बायां हाथ कट गया था।

शुक्रवार की रात को पत्नी लताबाई और बेटी खाना बना रही थीं। इसी बीच कमल कमरे में गया और गमछे से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पत्नी कमरे में गई तो पति को फंदे से लटका देख शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कमल को फंदे से उतारा। चिंतामन थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



Source link