निकिता के हत्यारों को तत्काल फांसी दो; श्री राजपूत करणी सेना ने कैंडल मार्च निकाला

निकिता के हत्यारों को तत्काल फांसी दो; श्री राजपूत करणी सेना ने कैंडल मार्च निकाला


भिंडएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक

कैंडल मार्च िनकालते श्री राजपूत करणी सेना के सदस्य।

श्रीराजपूत करणी सेना ने ने गुरुवार रात को शहर के परेड चौराहा पर कैंडल मार्च निकालकर मृतका निकिता तोमर को श्रद्घांजलि दी। साथ ही उन्होंने शासन और प्रशासन से आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह भदौरिया मौजूद रहे।

कैंडल मार्च के दौरान उपाध्यक्ष भदौरिया ने कहा कि हरियाणा के फरीदाबाद जिले में धर्म परिवर्तन को लेकर निकिता तोमर कि तौसीफ खान द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी। जिसको लेकर श्रीराजपूत करणी सेना में आक्रोश है। देश की बेटी की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस विषय को लेकर संसद में एक नया कानून बनाकर लव जिहाद जैसे कुकृत्य की मांग की गई।

हमारा देश आज ऐसे लोगों से शर्मिंदा है जिन लोगों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है उन्हें जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। इस मौके पर श्रीराजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष विक्की भदौरिया, विवेक राजावत, किस्सू राजावत, रॉकी राजावत, यश राजावत, हर्ष राजावत, आशीष राजावत,गोलू राजावत, अभिषेक आदि मौजूद रहे।



Source link