फाल्ट सुधारते वक्त लाइन हेल्पर की करंट से मौत, गुस्साए परिजन ने ऑपरेटर को पीटा, कपड़े फाड़े

फाल्ट सुधारते वक्त लाइन हेल्पर की करंट से मौत, गुस्साए परिजन ने ऑपरेटर को पीटा, कपड़े फाड़े


शिवपुरी12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रौनाखेड़ी सब स्टेशन के ऑपरेटर को लाइन हेल्पर के परिजन ने पीट दिया।

  • लाइन हेल्पर को देखने आया रौनाखेड़ी सब स्टेशन का ऑपरेटर मारपीट का शिकार हुआ

सिरसौद-खोरगार के नजदीक कांकेर गांव में प्राइवेट लाइन हेल्पर को फाल्ट सुधारते वक्त करंट से मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजन ने रौनाखेड़ी सब स्टेशन का ऑपरेटर की पिटाई कर दी। ऑपरेटर हादसे के बाद अस्पताल लेकर पहुंचा था।

जानकारी के मुताबिक प्राइवेट लाइन हेल्पर उदयगिरी (50) की शुक्रवार को खंभे पर चढ़कर फाल्ट सुधार रहा था। लाइन सुधारने से पहले उदयगिरी ने सब स्टेशन रौनाखेड़ी फोन लगाकर लाइन बंद करवा दी थी। तभी फाल्ट सुधारते वक्त लाइन में करंट आ गया। जिससे उदयगिरी की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उदयगिरी को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

लाइन हेल्पर को देखने ऑपरेटर आया, नजर पड़ते ही परिजन पीटने लगे
सब स्टेशन पर पदस्थ ऑपरेटर अमरसिंह लाइन हेल्पर को देखने अस्पताल पहुंचा था। जैसे ही परिजनों की उस पर नजर पड़ी, उसे पकड़कर मारपीट कर दी। मृतक की पत्नी और बच्चों ने पीट-पीटकर अमरसिंह के कपड़े तक फाड़ दिए। लाइन हेल्पर को परमिट लेकर लाइन पर कार्य करने का अधिकार नहीं है। इसके बाद भी ऑपरेटर ने लाइन हेल्पर उदयगिरी के फोन पर सप्लाई बंद कर दी। वहीं ऑपरेटर अमरसिंह का कहना है कि जेई ने बोलकर रखा था, इसलिए लाइन हेल्पर के कहने पर परमिट दे दिया था।
करा रहे मामले की जांच
शिवपुरी ग्रामीण बिजली कंपनी के जेई आलोक सेन ने कहा कि किसी ने पंप कनेक्शन लाइन के तार आबादी लाइन पर जोड़ लाइन हेल्पर को परमिट लेने का अधिकार नहीं है, इस मामले की जांच करा रहे हैं। हालांकि फाल्ट सुधारते वक्त सब स्टेशन से सप्लाई बंद थी। लाइन हेल्पर आबादी लाइन पर काम कर रहा था। संभवत: किसी ने पंप कनेक्शन लाइन के तार आबादी लाइन पर जोड़ दिए जिससे लाइन में करंट आ गया और लाइन हेल्पर की मौत हो गई।



Source link