मंत्री उषा ठाकुर को थमाया नोटिस, मदरसे वाले बयान पर मांगा जवाब, ठाकुर ने कहा था सारा कट्टरवाद, सारे आतंकवादी मदरसे में पले-बढ़े

मंत्री उषा ठाकुर को थमाया नोटिस, मदरसे वाले बयान पर मांगा जवाब, ठाकुर ने कहा था सारा कट्टरवाद, सारे आतंकवादी मदरसे में पले-बढ़े


इंदौर28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं द्वारा बोले जा रहे शब्दों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने एक बार फिर संज्ञान लिया है। मंत्री व महू विधायक उषा ठाकुर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उनके द्वारा 20 अक्टूबर को परदेशीपुरा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मदरसे को लेकर दिए गए बयान पर दिया है। ठाकुर ने कहा था सारा कट्टरवाद, सारे आतंकवादी मदरसे में पले-बढ़े हैं। मदरसे बंद होना चाहिए। आयोग ने इसे आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन मानकर 48 घंटे में जवाब मांगा है।

यह कहा था ठाकुर ने…

संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा था कि सारे आतंकवादी मदरसों में पले-बढ़े और जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद की फैक्ट्री बना डाला। सभी बच्चों को समान शिक्षा दी जानी चाहिए। धर्म आधारित शिक्षा कट्टरता फैला रही है। नफरत फैला रही है। ऐसे मदरसे जो हमें राष्ट्रवाद और समाज की मुख्यधारा से नहीं जोड़ सकते, हमें उन्हें ही सही शिक्षा से जोड़ना चाहिए और समाज को सबकी प्रगति के लिए आगे लेकर जाना चाहिए।



Source link