बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के दूसरे मैच के तीसरे दिन अजिंक्य रहाणे ने 104 और रविंद्र जडेजा ने 40 रन से खेलना शुरू किया. तीसरे दिन के पहले सेशन में 99.5 ओवर में अंजिक्य रहाणे रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. जडेजा ने शॉर्ट कवर में खेला और रन के लिए दौड़े. रहाणे ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी और क्रीज पर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन थोड़ी सी कमी रह गई. इसी के साथ रहाणे की शानदार पारी का अंत हो गया.
IND vs AUS, 2nd Test: अपने टेस्ट करियर में पहली बार रन आउट हुए अजिंक्य रहाणे
विकेटकीपर टिम पेन और मार्नस लाबुशेन ने मिलकर रहाणे को रन आउट किया. रहाणे 223 गेंदों में 12 चौकों के साथ 112 रन की बेहतरीन पारी खेलकर पवेलियन लौटे. इससे पहले खेले गए एडिलेड टेस्ट में अजिंक्य रहाणे की गलती से कप्तान विराट कोहली आउट हुए थे. रहाणे ने विराट कोहली से अपनी इस गलती की माफी मांगी थी. अब जडेजा की गलती की वजह से जब रहाणे रन आउट हुए तो उन्होंने भावना को समझते हुए जडेजा को दिलासा देते हुए दिखाई दिए.
Nice gesture from Rahane, he was encouraging Jadeja after the mistake which lead to the wicket through runout of the captain. pic.twitter.com/m9Fv0SP5QT
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 28, 2020
Excellent Gesture by @ajinkyarahane88 to keep Jaddu motivated and letting him know that job not yet done..👍#BoxingDay #boxingday2020 #BoxingDayTest #AUSvIND #AUSvsIND #AUSvINDtest #INDvAUS #Australia #ausvsindonsony #Aus #India #IndianCricketTeam #AjinkyaRahane #RavindraJadeja pic.twitter.com/1r94OnH05W
— 🇮🇳🇮🇳 शुभम दोहरे 🇮🇳🇮🇳 (@Shubhamdohare9) December 28, 2020
Fabulous gesture by Rahane, patting Jadeja despite getting run-out, more like go on Jaddu, carry on what you’ve been doing well so far. What a selfless guy!!#AUSvIND pic.twitter.com/VotuKRfYyT
— ⚡AK⚡ (@ak10_amelia) December 28, 2020
I loved the way #AjinkyaRahane walked out after the runout. Gave a pat to #RavindraJadeja before leaving. No grunts, no animated expressions, just asking his partner to carry on. Mark of a leader. #INDvsAUS
— Pratyush Patra 🖊 (@KalamWalaBae) December 28, 2020
अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद रविंद्र जडेजा भी 57 रन की पारी खेलकर पहले सेशन में ही आउट हो गए. मिचेल स्टार्क की गेंद पर पैट कमिंस ने रविंद्र जडेजा का कैच लपका. जडेजा 159 गेंदों में 3 चौकों के साथ 57 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. यह जडेजा का 15वां टेस्ट अर्धशतक था. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर लगातार दो अर्धशतक जड़े.
India vs Australia: अजिंक्य रहाणे की कप्तानी के मुरीद हुए रिकी पॉन्टिंग, विराट कोहली कर दी ये तुलना
बता दें कि इससे पहले भारत ने मैच के पहले दिन आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रन पर आउट कर दिया था. इस तरह से भारतीय टीम को अब 82 रन की बढ़त मिल चुकी है. भारत एडिलेड में पहला मैच आठ विकेट से गंवाने के कारण सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहा है.