ट्रियो जोर (फोटो क्रेडिट- महिंद्रा)
महिंद्रा (Mahindra) ने थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में ट्रियो जोर (TREO ZOR) की पेशकश की है. ट्रियो जोर को भारत में 2.73 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 31, 2020, 4:25 PM IST
थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में 3 मॉडल लॉन्च हुए हैं. इन ईवी की लीथियम आयन बैटरी को छोड़कर बाकी सभी पार्ट्स मेड इन इंडिया हैं.
1. Treo zor pick up
2. Treo zor delivery3. Treo zor flat bed
ट्रियो जोर एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है जिसकी IP67 रेटिंग है. इसके मोटर में 48 वोल्ट का लिथियम आयन बैटरी लगा हुआ है जो 8kW पॉवर देता है और 11 बीएचपी के साथ ये 42 Nm का टार्क देता है. यह एक बार फुल चार्ज करने पर 125 किमी तक चलता है. इसमें विंडस्क्रीन वाइपर्स, स्पेयर व्हील प्रोविजन, 12v सॉकेट, ड्राइविंग मोड्स, बूस्ट मोड, ग्लव बॉक्स आदि फीचर्स दिए गए हैं.
गाड़ी खरीदने पर ग्राहकों को दे रही फ्री में 1 लाख का कोरोना बीमा
दूसरी ओर, महिंद्रा मेगा फेस्टिव ऑफर के तहत बोलेरो की पिक-अप रेंज के ग्राहकों के लिए 1 लाख रुपये का फ्री कोरोना इंश्योरेंस दे रही है. इस इंश्योरेंस के तहत वाहन के ग्राहक और उनके परिवार के सदस्यों (दो बच्चों तक) को एक लाख रुपये तक का बीमा कवर दिया जाएगा.
कंपनी ने एक बयान में बताया कि बीमा योजना का लाभ एक अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच बोलेरो पिकअप रेंज की गाड़ी खरीद कर उठाया जा सकता है. इस रेंज में पिकअप मैक्सी ट्रक, सिटी पिकअप और कैंपर गाड़ियां शामिल हैं. कंपनी ने बताया कि नई गाड़ी खरीदने से 9.5 महीने तक बीमा कवर वैध रहेगा. कंपनी ने कहा कि उसने बीमा योजना के लिए ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के साथ समझौता किया है.