पति ने टीचर पत्नी को कमरे में बंद कर पीटा

पति ने टीचर पत्नी को कमरे में बंद कर पीटा


रतलाम7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर के सरकारी स्कूल में शिक्षिका पत्नी को ससुराल रतलाम में आरोपी पति ने कमरे में बंद कर पीटा। मारपीट का शिकार पत्नी ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार गोपालपुरा इंदौर निवासी जयकुंवर पिता देवीसिंह ठाकुर निवासी पिंजारा मोहल्ला गोपालपुरा (इंदौर) की शादी 2017 में एमबी नगर निवासी महेंद्र सिंह पिता प्रेम सिंह सिसौदिया से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। नौकरी के लिए पत्नी जयकुंवर गोपालपुरा (इंदौर) अप डाउन कर रही थी। लॉकडाउन के बाद वह मायके चली गई थी। मायके से लौटने के बाद 29 अक्टूबर की रात ससुराल वालों ने विवाद किया। आरोपी पति ने जयकुवर को कमरे में बंद कर पीटा। अगले दिन 11:30 बजे छोड़ा। जयकुवर की रिपोर्ट पर औद्योगिक क्षेत्र थाने में प्रकरण दर्ज किया है।



Source link