7 नए पॉजिटिव जिले में अब कुल संक्रमित 2286

7 नए पॉजिटिव जिले में अब कुल संक्रमित 2286


रतलाम9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अक्टूबर माह के आखिरी दिन शनिवार को जिले में 7 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2286 पर पहुंच गया है। जिले में कोरोना से अब तक 58 मौतें हो चुकी हैं। शनिवार को मेडिकल कॉलेज से जारी हुई रिपोर्ट में ट्रेस किए गए नए संक्रमितों में सुयोग परिसर के 52 साल के पुरुष, कलईगर रोड की 50 साल की महिला, गणेश नगर का 56 साल का पुरुष, बिलपांक की 24 साल की महिला, रत्नपुरी का 33 साल का पुरुष, मिड टाउन कॉलोनी की 21 साल की युवती, डीआरपी लाइन का 25 साल का पुरुष शामिल हंै।



Source link