- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Aarti Time Changed In Mahakal Temple, Dadodak And Bhog Arti Delayed In Kartik Month, Sandhya Aarti Hurry
उज्जैन22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जय महाकाल
- वर्ष में दो बार बदलता है आरतियों का समय
कार्तिक मास के पहले दिन से ही महाकाल मंदिर में रोज होने वाली तीन आरतियों का समय बदल गया। सुबह की दद्योदक आरती, भोग आरती अब देरी से होगी। संध्या आरती जल्दी होगी। पुजारी आशीष गुरु ने बताया कि कार्तिक कृष्ण की प्रतिपदा से आरतियों के समय में परिवर्तन होता है। यह समय फाल्गुन शुक्ल की पूर्णिमा तक लागू रहेगा। मंदिर में 6-6 माह के अंतराल से वर्ष में दो बार आरतियों का समय बदलता है।
दद्योदक व भोग आरती 30 मिनट देर से तो संध्या आरती 30 मिनट पहले
महाकाल मंदिर में रोज सुबह होने वाली दद्योदक आरती सुबह सात बजे के स्थान पर 7.30 बजे शुरू होगी। भोग आरती सुबह 10 के बजाय 10.30 बजे से होगी। वहीं संध्या आरती शाम 7 बजे के बजाय 6.30 बजे से शुरू होगी।
भस्मारती, संध्या पूजा एवं शयन आरती में कोई बदलाव नहीं
त्योहारों के समय विशेष अवसर पर भस्मारती व संध्या पूजा के समय बदले जाते हैं। हमेशा की तरह भस्मारती भोर में 4 बजे से ही होगी। संध्या पूजा शाम 5 बजे व शयन आरती रात 10.30 से 11 बजे तक होगी।