बालाघाट रेंगाटोला रेत विवाद मामलें में एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण: पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग की – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट रेंगाटोला रेत विवाद मामलें में एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण:  पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग की – Balaghat (Madhya Pradesh) News


रेंगाटोला में रेत विवाद को लेकर बवाल, ग्रामीण बोले-हमारी एफआईआर नहीं ली गई

बालाघाट के रेंगाटोला में 7 नवंबर की रात रेत को लेकर हुए विवाद के मामले में ग्रामीणों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग की। इस विवाद में कंपनी एजेंट नरेंद्र राजपूत अभी भी गोंदिया के एक निजी अस्पताल में घायल अवस्था में भ

.

क्षेत्रीय युवा नेता मनोज टेंभरे के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि रेत ठेकेदार के लगभग 40 से 50 लोग चार फोर-व्हीलर और आठ से दस मोटरसाइकिलों पर आए थे। ये लोग शराब के नशे में थे और उनके पास धारदार हथियार थे। ग्रामीणों का आरोप है कि इन लोगों ने मेला समिति की बैठक से लौट रहे ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज करते हुए हमला किया, जिसमें कई ग्रामीण घायल हुए।

मनोज टेंभरे ने बताया कि घटना के दौरान गांव के लोग डरे हुए थे और उन्होंने 112 पर कॉल कर शिकायत की थी। पुलिस की गाड़ी गांव पहुंची भी थी, लेकिन जिन ग्रामीणों के साथ मारपीट हुई, जब वे वारासिवनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो उनकी शिकायत नहीं ली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में एकतरफा कार्रवाई की है और उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

उल्लेखनीय है कि 7 नवंबर की रात करीब 11 बजे वारासिवनी थाना क्षेत्र के रेंगाटोला चौक पर हुए इस विवाद में घायल नरेंद्र राजपूत की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वारासिवनी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने शुभम बिसेन, शुभम टेंभरे, कुलदीप शरणागत, शरद बिसेन सहित लगभग आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।



Source link