राशन कार्डधारियों के लिए नवंबर की सामग्री आवंटित

राशन कार्डधारियों के लिए नवंबर की सामग्री आवंटित


दमोह20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत माह नवंबर की सामग्री कार्डधारी राशन दुकान से प्राप्त कर लें। माह नवंबर में नियमित खाद्यान्न अंत्योदय परिवारों को 30 किलोग्राम गेहूं, 5 किलोग्राम चावल तथा प्राथमिक परिवारों को प्रति सदस्य 4 किलोग्राम गेहूं, 1 किलोग्राम चावल प्रति सदस्य एक रुपए प्रति किलोग्राम की दर से राशि लेकर प्रदान किया जाएगा।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनांतर्गत 5 किलोग्राम गेहूं प्रति सदस्य एवं 1 किलोग्राम चना प्रति परिवार निशुल्क वितरित किया जाएगा। इस प्रकार अन्त्योदय परिवारों को 30 किलोग्राम गेहूं, 5 किलोग्राम चावल के अतिरिक्त 5 किलोग्राम गेहूं प्रति सदस्य, 1 किलोग्राम चना प्रति परिवार एवं प्राथमिकता परिवारों को 9 किलोग्राम गेहूं एवं 1 किलोग्राम चावल प्रति सदस्य, 1 किलोग्राम चना प्रति परिवार के मान से वितरण किया जाएगा।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से कहा गया है कि माह नवंबर में अपनी शासकीय उचित मूल्य दुकान से पात्रतानुसार सामग्री प्राप्त कर लें।



Source link