मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे (न्यूज़ 18 ग्राफिक्स)
बीजेपी और कांग्रेस (BJP And Congress) के नेताओं के धुआंधार प्रचार से मतदाता कंफ्यूज दिखाई दे रहा है. ज्यादातर सीटों पर वोटर इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि कौन सी पार्टी और कौन सा उम्मीदवार उसके लिए परफेक्ट (सही) साबित होगा.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 1, 2020, 5:41 PM IST
न्यूज़ 18 की टीम ने रविवार को शिवपुरी के करेरा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं से उनकी राय जानी. युवा वोटर गिरजेश ने कहा, पता नहीं कौन जीतेगा, अभी यह बताना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि वोट उनका किसको जाएगा, उन्होंने अभी यह तय नहीं किया है. करेरा विधानसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है. बहुजन समाज पार्टी लड़ाई में नहीं दिखती. कांटे की टक्कर में यहां का आम मतदाता बीजेपी और कांग्रेस में कौन जीतेगा यह कह नहीं सकता. कुछ ऐसा ही हाल मुरैना विधानसभा सीट का है, यहां भी मतदाता तय नहीं कर पा रहे कि बीजेपी, कांग्रेस और बीएसपी में से कौन सी पार्टी और उम्मीदवार उनके लिए परफेक्ट है. अन्य जगहों की तरह यहां भी मतदाता कंफ्यूज नजर आ रहा है.
अट्ठाइस विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की साख दांव पर लगी है (फाइल फोटो)
बीजेपी-कांग्रेस ने कहा- उपचुनाव को लेकर मतदाता कंफ्यूज नहींमध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि उपचुनाव में वोटर कंफ्यूज नहीं है. बल्कि बीजेपी से डरा हुआ है. लेकिन तीन नवंबर को जब उपचुनाव होगा तो 28 विधानसभा सीटों पर वोटर कांग्रेस के पक्ष में वोट करेंगे. दूसरी तरफ बीजेपी भी वोटरों की खामोशी को अपनी जीत बता रही है. पूर्व मंत्री रामपाल सिंह का कहना है कि उपचुनाव में मतदाता बीजेपी का साथ देने का काम करेगा. वहीं आखिरी दौर के प्रचार में दम लगाने वाले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा है कि विकास के नाम पर बीजेपी को मतदाताओं का समर्थन मिलेगा.
दरअसल, उपचुनावों में जीत का परचम लहराने के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने प्रचार में जमकर पसीना बहाया है. दोनों पार्टियों के नेताओं ने हर दिन दो से तीन जनसभाओं से लेकर कई रोड शो निकालकर मतदाता का मन पलटने की कोशिश की है. इतने वायदे और आरोप-प्रत्यारोप सुनकर, प्रत्याशी को चुनने को लेकर मतदाता पशोपेश में है कि उसका वोट कहां और किसको जाए.
3 नवंबर को 28 सीटों पर उपचुनाव, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे
बता दें कि मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं. जबकि वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी. इन 28 सीटों पर 12 मंत्रियों सहित कुल 355 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. बीजेपी ने उन सभी 25 लोगों को अपना प्रत्याशी बनाया है, जो इसी साल मार्च में कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए थे.