- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Pregnant Before Itarsi Gave Birth To A Baby In A Moving Train, Admitted To The Railway Hospital When The Train Reached Itarsi
भोपाल7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुंबई से प्रयागराज पति के साथ जा रही है महिला ने इटारसी से पहले चलती ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया है।
- महिला यात्री पति के साथ मुंबई से प्रयागराज जा रही थी, इटारसी से पहले हुआ बच्चे का जन्म
मुंबई से प्रयागराज के लिए सफर कर रही एक महिला ने इटारसी से पहले चलती ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया। इसके पहले रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई थी, जिससे ट्रेन पहुंचने के बाद महिला को इटारसी रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टरों ने महिला की जांच की। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला यात्री पति के साथ मुंबई से प्रयागराज जा रही थी, गर्भवती ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है।
जानकारी के मुताबिक, मंडल नियंत्रण कार्यालय से उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य), इटारसी को सूचना दी गई कि गाड़ी संख्या- 01093 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस- वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस स्पेशल में कल्याण (मुंबई) से प्रयागराज छिवकी जा रहे यात्री रवि शंकर विश्वकर्मा की पत्नी को प्रसव पीड़ा हो रही है। उन्हें तत्काल सहायता की जरूरत है।
ड्यूटी पर उपस्थित उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य), मोहम्मद आरिफ ख़ान को खबर मिलते ही उन्होंने इसकी सूचना तुरंत रेलवे अस्पताल, इटारसी, टिकट चेकिंग स्टॉफ एवं सफाई कर्मियों को दी। रेलवे डॉक्टर कुलदीप गुप्ता अपने स्टाफ के साथ स्टेशन पर पहुंचे। गाड़ी के इटारसी स्टेशन पर आने पर डॉक्टर की टीम महिला के पास पहुंचकर उन्हें चेक किया। तब तक महिला को डिलेवरी हो चुकी थी। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टर कुलदीप ने महिला को प्रथम उपचार देकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।