उपचुनाव कराने प्रशासन ने वाहनों को किया अधिग्रहित, यात्रियों को ट्रक-ऑटो से करना पड़ रहा सफर

उपचुनाव कराने प्रशासन ने वाहनों को किया अधिग्रहित, यात्रियों को ट्रक-ऑटो से करना पड़ रहा सफर


भिंड4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उपचुनाव के लिए अधिकृत की गई यात्री बसें पुलिस लाइन में रखी हुईं ।

उपचुनाव के लिए प्रशासन ने बड़ी संख्या में बसों और प्राइवेट वाहनों का अधिग्रहण किया है। इससे क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की कमी हो गई। जिससेे यात्रियों को परेशानी हुई। गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा चुनाव के लिए 300 यात्री बस, 250 चार पहिया वाहन और 50 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन अधिगृहित किए हैं। रविवार को शहर के शासकीय और प्राइवेट बस स्टैंड पर लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करते हुए दिखाई दिए। जब बसें नहीं मिली तो ट्रक ऑटो में बैठकर सफर किया।



Source link