दो लॉकर खुलवाने में लोकायुक्त टीम की मदद नहीं कर रहा भदौरिया का परिवार – Indore News

दो लॉकर खुलवाने में लोकायुक्त टीम की मदद नहीं कर रहा भदौरिया का परिवार – Indore News



आबकारी विभाग से रिटायर्ड 25 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति का मालिक धमेंद्र सिंह भदौरिया दो फ्रीज किए गए लॉकर को खुलवाने में सहयोग नहीं कर रहा है। तीन दिन पहले लोकायुक्त अफसरों की टीम उसके घर गई थी। एक घंटे तक डोर बेल बजाई, दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी न

.

ऐसे में टीम ने उसके गेट पर ही नोटिस चस्पा कर दिया था। नोटिस में उल्लेख किया था कि बुधवार को सुबह 11 बजे लोकायुक्त कार्यालय में आकर लॉकर खुलवाने में सहयोग किया जाए। दफ्तर बंद होने तक भी भदौरिया या उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं आया। अब भदौरिया को दूसरा नोटिस भेजा जाएगा। नियमानुसार तीन बार नोटिस भेजे जाने पर भी कोई नहीं आता है तो जिला एवं सत्र न्यायालय से वारंट जारी करवाकर लॉकर खुलवाया जाएगा।

एसपी डॉ. राजेश सहाय के मुताबिक जिस दिन उसके ठिकानों पर छापा मारा गया था, उसी दिन लॉकर की जानकारी लग गई थी। दूसरे दिन लॉकर फ्रीज भी करवा दिए थे। गुपचुप तरीके से जाकर भदौरिया लॉकर से सामान भी गायब नहीं कर सकता। छापे के दूसरे दिन भी लोकायुक्त ने बैंक में लॉकर खोलने, बंद करने वालों की एंट्री देखी थी।

उसमें भदौरिया या उसके किसी परिवार की एंट्री नहीं थी। उल्लेखनीय है कि भदौरिया को सेवाकाल में 2 करोड़ के करीब वेतन मिला है, जबकि गाइड लाइन के हिसाब से 25 करोड़ रुपए के करीब आय से अधिक संपत्ति निकली है। बाजार भाव के हिसाब से अचल संपत्तियों की कीमत दो गुना से भी अधिक है।



Source link