घरों में लगे मीटर खराब, बदलने के बजाय बिजली के आकलित बिल भेज रही कंपनी

घरों में लगे मीटर खराब, बदलने के बजाय बिजली के आकलित बिल भेज रही कंपनी


अटेर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अटेर में खराब मीटर की रीडिंग लेता हुआ रीडर ।

  • मीटर रीडर हर महीने आते हैं, खराब मीटर का फोटो खींचकर ले जाते हैं

अटेर कस्बे में 700 से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। जिनमें से अधिकांश लोग ऐसे हैं, जिनके घर में मीटर तो लगा है। लेकिन लंबे समय से खराब है। वहीं कुछ ऐसे उपभोक्ता हैं, जो बिजली कनेक्शन तो लिए हैं। मगर उनके यहां पर मीटर नहीं लगा है। ऐसे में इन उपभोक्ताओं के यहां बिजली कंपनी आंकलित खपत के आधार पर बिल भेज रही है। जबकि वे लगातार बिजली कंपनी कार्यालय में लोग खराब मीटर बदलवाने और नए मीटर लगाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। लेकिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने से उपभोक्ता स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अटेर कस्बे में 300 से अधिक उपभोक्ताओं के घरों में जो मीटर लगे हुए हैं। वे पिछले छह साल से खराब हैं। शेष 400 उपभोक्ता के यहां पर बिजली कनेक्शन तो है,लेकिन मीटर नहीं लगा हुआ है। खास बात तो यह है कि मीटर खराब होने के बाद भी बिजली कंपनी मीटर रीडर हर महीने बिजली रीडिंग के लिए खराब मीटरों की फोटो खींचकर ले जाते हैं। वहीं जिन लोगाें के यहां पर मीटर नहीं लगा है, तो मीटर रीडर उपभोक्ता के घर का फोटो खींचकर ले जाता है।

वहीं इस संबंध में मीटर रीडर रामराज कुशवाह का कहना है कि रीडिंग के लिए खराब मीटर के फोटो खींचने का आदेश ऊपर से दिया गया है। एवरेज बिल उपभोक्ताओं को दिए जा रहे हैं। इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। वहीं आकलित खपत के बिल आने से लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों ने बिजली कंपनी से खराब मीटर बदलवाने की मांग की है।

पहले 200 रुपए बिल आता था, अब हजारों में आ रहा है
उपभोक्ता मोहन सिंह कुशवाह सहित अन्य लोगों का कहना है कि बिजली कंपनी द्वारा हर महीने हम लोगों को आंकलित खपत के बिजली बिल दे रही है। जबकि इस संबंध में हमारे द्वारा सुपरवाइजर वी सरकार को कई बाद अवगत कराया गया है। लेकिन उसके बाद भी हमारे मीटर नहीं बदले गए हैं। छह साल पहले जब मीटर हमारे मीटर सही थे, उस समय हमारा बिजली बिल 200 से 250 रुपए आता था। लेकिन अब कंपनी द्वारा तीन से चार हजार रुपए का बिल दिया जा रहा है।



Source link