जनता का सेवक बनकर करूंगा क्षेत्र का सर्वांगींण विकास:भदौरिया

जनता का सेवक बनकर करूंगा क्षेत्र का सर्वांगींण विकास:भदौरिया


भिंड5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जनसंपर्क करते भाजपा प्रत्याशी ओपीएस भदाैरिया ।

कांग्रेस सरकार ने मेहगांव के विकास के साथ अन्याय किया है। भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मेहगांव क्षेत्र के विकास के लिए अमायन को तहसील, रौन को नगर पंचायत दर्जा देकर विकास को गति दी हैं। वहीं 350 करोड़ रुपए की सौगात देकर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। यह बात रविवार को मेहगांव क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क करते हुए भाजपा प्रत्याशी ओपीएस भदौरिया ने कही।

उन्होंने कहा कि पूर्व कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने गरीब मजदूर किसानों के साथ धोखा किया और उनका वचन पत्र भी झूठा साबित हुआ। कर्जमाफी के नाम पर किसानों से धोखा किया, युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के नाम पर धोखा दिया। लाड़ली लक्ष्मी योजना में बेटियों के खाते में पैसे नहीं पहुंचाए गए और उन्होंने शिवराज सरकार की पिछली 15 साल की योजनाओं को बंद कर जनता के साथ धोखा किया है। भाजपा सरकार की मजबूती की जिम्मेदारी आप लोगों के कंधों पर हैं। इस मौके पर केपी सिंह भदौरिया, अजय सिंह भदौरिया, रमन सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।



Source link