फिर कोरोना का खतरा: कंचन नगर में काेराेना के 5 संक्रमित मिले, निजी अस्पताल में भर्ती

फिर कोरोना का खतरा: कंचन नगर में काेराेना के 5 संक्रमित मिले, निजी अस्पताल में भर्ती


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हाेशंगाबाद3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जनसुनवाई में बिना मास्क के पहुंचे युवक और लोगों को पुलिसकर्मी ने अंदर जाने नहीं दिया।

  • हरदा बायपास स्थित निजी अस्पताल में उपचार करा रहे पॉजिटिव

कंचन नगर रसूलिया के 5 लाेग काेराेना पाॅजिटिव पाए गए हैं। वे निजी अस्पताल में भर्ती हैं। सिविल सर्जन दिनेश दहलवार ने बताया 5 लाेग कंचन नगर से आए हैं। रिपाेर्ट में वे काेराेना पाॅजिटिव हैं। उन्हाेंने लिखकर दिया है कि वे निजी अस्पताल में उपचार कराना चाहते हैं, इसलिए वे यहां से चले गए हैं।

इधर, पाॅजिटिव लाेग निजी हरदा बायपास स्थित निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। उनका स्वास्थ फिलहाल ठीक है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन फिर कंचन नगर से दाे लाेगाें काे और लेकर आ सकता है। कंचन नगर में एक शादी समाराेह हुआ है। उसमें ये लाेग पाॅजिटिव पाए गए हैं। इधर, प्रशासन ने जिले में सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को टीका लगाने का निर्णय लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link