जो विकास की दुहाई दे रहे, उनसे पूछें 18 माह में क्षेत्र के लिए क्या किया: वीडी शर्मा

जो विकास की दुहाई दे रहे, उनसे पूछें 18 माह में क्षेत्र के लिए क्या किया: वीडी शर्मा


मुरैना9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सभा लेते हुए वीडी शर्मा व रघुराज कंषाना।

भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो इस प्रदेश, क्षेत्र व विस का विकास करा सकती है। लेकिन चंद पार्टियां विकास की दुहाई देकर समाज के लोगो को बरगलाना चाहती हैं। मैं कहना चाहता हूं कि उन लोगों से पूछना चाहिए कि आपने 18 महीने में इस क्षेत्र के लिए क्या किया। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने मुरैना विस से प्रत्याशी रघुराज कंषाना के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में कही। श्री शर्मा ने कहा कि रघुराज कंषाना जब कॉलेज में थे, तब मैं भी कॉलेज की पढ़ाई ही कर रहा था। यह कांग्रेस में बाद में पहुंचे। मेरी उनसे मित्रता बहुल पहले से थी।

जब यह कांग्रेस से विधायक बने तो उन्होंने अपना कष्ट मुझे बताया कि भाई साहब यहां तो अंधेरगर्दी है, कोई सुनवाई नहीं हो रही। मैं अपने क्षेत्र की जनता को क्या मुंह दिखाऊंगा। इसी दौरान प्रदेश नेतृत्व में हलचल मची और सिंधिया जी का भी कांग्रेस के कमलनाथ ने अपमान किया। अंतत: रघुराज सहित उनके साथी विधायकों ने कांग्रेस के हाथ जोड़कर कह दिया कि अब माफ करो, हमें जनता को भी मुंह दिखाना है। जब रघुराज कंषाना, हमारे-आपके और क्षेत्र के लिए अपनी विधायकी छोड़ सकते हैं तो हमारी जिम्मेदारी बनती है कि इन्हें खोया हुआ विधायक पद और इनका सम्मान दिलाएं।



Source link