टीम इंडिया को मिला नया किट स्पॉन्सर, अब NIKE की जगह MPL से हुआ करार

टीम इंडिया को मिला नया किट स्पॉन्सर, अब NIKE की जगह MPL से हुआ करार


टीम इंडिया

Kit Sponsor: नाइकी ने 2016 से 2020 तक पांच साल का करार किया था जिसके लिये उसने 30 करोड़ रुपये रॉयल्टी के साथ 370 करोड़ रुपये का भुगतान किया था.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 2, 2020, 1:19 PM IST

नई दिल्ली. टीम इंडिया को अब नया किट स्पॉन्सर (Kit Sponsor) मिल गया है. अब ऑनलाइन गेम की कंपनी मोबाइल प्रीमियर लीग (MPL) को अगले तीन साल के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का नया किट स्पॉन्सर चुना गया है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की शीर्ष परिषद के एक सदस्य ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है. वो नाइकी की जगह लेगा.

हर मैच के 65 लाख
अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘हां, शीर्ष परिषद ने भारतीय टीम (पुरुष, महिला, ए टीमें और अंडर-19 टीमें) के पोशाक प्रायोजन करार को मंजूरी दे दी है. हालांकि प्रति मैच की दर नाइकी द्वारा भुगतान किये जा रहे 88 लाख रुपये प्रति मैच के बजाय 65 लाख रुपये प्रति मैच होगी.’

नाइकी से 5 साल का करार खत्मनाइकी ने 2016 से 2020 तक पांच साल का करार किया था जिसके लिये उसने 30 करोड़ रुपये रॉयल्टी के साथ 370 करोड़ रुपये का भुगतान किया था. सूत्रों ने कहा, ‘मौजूदा आर्थिक स्थिति (कोविड-19 के कारण) कोई भी उतनी धनराशि का भुगतान करने के लिये तैयार नहीं था जितना नाइकी ने किया था.’

ये भी पढ़ें:- IPL Orange Cap: अब कौन तोड़ेगा केएल राहुल के सबसे ज्यादा 670 रनों का रिकॉर्ड? 4 बल्लेबाज़ रेस में

बोर्ड को नुकसान
साल 2006 से नाइकी हर मैच के लिए 87 लाख दे रही थी. ये बीसीसीआई के लिए बड़ा नुकसान है. बता दें कि Adidas और PUMA ने भी ऑक्शन के फॉर्म लिए थे. लेकिन उसने ऑक्शन में भाग नहीं लिया. इन दिनों ऑन लाइन गेमिंग कपंनी का क्रिकेट में बोलबाला है. ड्रीम इलेवन इस वक्त आईपीएल की स्पॉन्सर है.





Source link