मैदान पर सबसे आक्रामक श्रीसंत ने वार्म-अप मैच के दौरान बल्लेबाजों को घूरते हुए और स्लेजिंग करते हुए भी दिखाई दिए. उनकी इस स्लेजिंग और आक्रामक रूप का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
भारतीय महिला टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा स्थगित, आकाश चोपड़ा ने उठाया बड़ा सवाल
यह 37 वर्षीय क्रिकेटर थोड़ा भी नहीं बदले हैं. उन्होंने पूरी गति और आक्रामकता के साथ गेंदबाजी की. 2019 में श्रीसंत का सात साल के बैन को कम किया गया था, जिसके बाद वह डोमेस्टिक और इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के पात्र बन गए.Bye-Bye 2020: 59 टी20 छक्के लगाकर ये बल्लेबाज बना नंबर 1, टॉप-15 में सिर्फ एक भारतीय बल्लेबाज
श्रीसंत ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह 2023 का वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि आईपीएल टीमें भी उनको लेकर सकारात्मकता दिखा रही हैं. श्रीसंत ने कहा, ”टीनू और संजू सैमसन दोनों ने कहा है कि वे मुझे ट्रॉफी गिफ्ट करना चाहते हैं, क्योंकि मैं वापसी कर रहा हूं. लेकिन मैं सिर्फ मुश्ताक अली ट्रॉफी नहीं देख रहा हूं, मैं ईरानी और रणजी ट्रॉफी भी जीतना चाहता हूं. अगर मैं अच्छा करता हूं तो मुझे और मौके मिलेंगे. मुझे आईपीएल को लेकर भी जानकारियां मिल रही हैं और मैं बताना चाहता हूं कि मैं पूरी तरह से फिट हूं और अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं.”
उन्होंने आगे कहा, ”मैं सिर्फ इस सीजन के लिए ही नहीं देख रहा हूं, लेकिन अगले तीन सालों को देख रहा हूं. मेरा असली लक्ष्य 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की टीम में शामिल होना और वर्ल्ड कप जीतना है.”
37 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय वापसी करना कठिन हो सकता है, लेकिन श्रीसंत 8 सीजन के बाद निश्चित रूप से आईपीएल में वापसी कर सकते हैं. उन्होंने आखिरी बार आईपीएल 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला था. श्रीसंत ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बैन होने से पहले 27 टेस्ट में 87 विकेट लिए हैं. वह 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य ने 53 वनडे मैचों में 75 बल्लेबाजों को आउट किया है. वह 2007 में टी20 वर्ल्ड जीतने वाली टीम का हिस्सा भी थे.
केरल टीम: संजू सैमसन (कप्तान), सचिन बेबी (उप कप्तान), जलज सक्सेना, रॉबिन उथप्पा, विष्णु विनोद, सलमान निजार, बासिल थम्पी, एस श्रीसंत, निधीश एमडी, आसिफ केएम, अक्षय चंद्रन, मिथुन पीके, अभिषेक मोहन एसएल, विनूप एस मनोहरन, मोहम्मद अजहरुद्दीन एम, रोहन एस कुन्नूम्मल, मिथुन एस, वत्सल गोविंद शर्मा, रोजिथ केजी, श्रीरूप एमपी.