मतदान के पहले कांग्रेस प्रत्याशी का भाजपा के लिए वोट मांगता वीडियो हुआ वायरल

मतदान के पहले कांग्रेस प्रत्याशी का भाजपा के लिए वोट मांगता वीडियो हुआ वायरल


इंदौर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सांवेर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद्र गुड‌‌डू।

  • कांग्रेस ने चुनाव आयोग को की शिकायत

मप्र में 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों के तहत मंगलवार को इंदौर की सांवेर विधानसभा सीट पर भी मतदान होना है। मतदान के एक दिन पहले सांवेर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट के लिए वोट मांग रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने इसे साजिश बताते हुए इसकी शिकायत चुनाव आयोग को की है।

उपचुनावों के लिए चुनाव प्रचार थमने के बाद से ही लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से प्रत्याशी अपना प्रचार कर रहे हैं। सोमवार को सांवेर क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के फूल के साथ ही भाजपा के ध्वज के रंग में इसे बनाया गया है। इसमें नीचे भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट की अपील की गई है, वहीं बीच के हिस्से में कांग्रेस प्रत्याशी का वीडियो है, जिसमें वे अपील करते दिख रहे हैं कि नमस्कार मैं प्रेमचंद गुड्डू आप सभी से आव्हान करता हूं कि आज भाजपा के उम्मीदवार तुलसी सिलावट हैं।

उनको विजयी बनाइए और इस क्षेत्र के विकास के लिए, इस सांवेर क्षेत्र के विकास के लिए, अच्छा नाम देने के लिए भाजपा उम्मीदवार तुलसी सिलावट को विजयी बनाइए। मैं चाहता हूं कि आपके बीच आऊं मैं चाहता हूं आपके बीच आऊं, आपके परिवार से भी मिलूं, लेकिन समयाभाव के कारण हो सकता है कि चुनाव के दौरान आपसे मुलाकात नहीं हो सकती है।

मैं आप लोगों से आग्रह करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा तादात में आप भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के बटन को दबाईए। इससे इस क्षेत्र का इस देश का विकास होगा। किसानों के लिए, युवाओं के लिए, बेरोजगारों को काम दिलाने के लिए ये सरकार काम करेगी। मेरा आप लोगों से आग्रह है कि शिवराजसिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए आप लोगों से करबद्ध प्रार्थना करता हूं कि भाजपा के उम्मीदवार तुलसी सिलावट को

विजयी बनाइए। हालांकि इस वीडियो में दो तीन जगह पर वाइस ओवर किया जाना दिख रहा है। वहीं, मतदान के एक दिन पहले इस वीडियो के वायरल होते ही कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव के मुताबिक उन्होंने इसकी शिकायत कनाड़िया थाने में की है और मांग की है कि इसे वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।



Source link