शराब भरी स्कार्पियो का पुलिस ने पीछा किया तो चालक वाहन छोड़कर हो गया फरार

शराब भरी स्कार्पियो का पुलिस ने पीछा किया तो चालक वाहन छोड़कर हो गया फरार


इंदौर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने स्कार्पियो सहित शराब जब्त की।

  • वाहन उज्जैन के एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड

शराब भरी स्कार्पियो का पुलिस ने पीछा किया तो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। कुछ देर तक स्कार्पियो चालक ने पुलिस से पीछा छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली तो अंधेरे में वाहन से उतरकर भाग निकला।

राऊ पुलिस को सूचना मिली थी कि देवास की तरफ से एक स्कार्पियो में शराब लेकर कुछ लोग आ रहे है। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी की। स्कार्पियो चालक ने जैसे ही पुलिस की घेराबंदी देखी तो गाड़ी दौड़ा ली। पुलिस भी पीछे लग गई। पुलिस को पीछा करते देख स्कार्पियो चालक ने सुनसान रोड की तरफ गाड़ी मोड दी। कुछ दूर तक गाड़ी दौड़ाने के बाद अंधेरे में गाड़ी रोकी और उतरकर भाग गया।

पुलिस ने स्कार्पियों गाड़ी (एमपी41सीए0570) को जब्त किया। उसमें 40-40 लीटर कच्ची शराब मिली। आऱटीओ वेबसाइट के अऩुसार स्कार्पियो देवास के ब्राह्मण बडोदा, उज्जैन के मुकेश पिता पवन के नाम पर दर्ज है। पुलिस को आशंका है कि स्कार्पियो में चालक के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी सवार था, जिसका पता किया जा रहा है।



Source link