हादसा: ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, BSNL अधिकारी की पत्नी समेत मौत

हादसा: ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, BSNL अधिकारी की पत्नी समेत मौत


सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. (सांकेतिक तस्वीर)

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) में एक बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हो गया है.

शिवपुरी. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) में एक बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हो गया है. हादसे में बीएसएनएल (BSNL) के एक अधिकारी, उनकी पत्नी समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत (Death) हो गई है. हादसा रविवार की रात हो हुआ. स्कॉर्पियो से परिवार समेत जा रहे बीएसएनएल अधिकारी जयप्रकाश तिर्की की गाड़ी ट्रक में घुस गई, जिससे उसमें मौजूद लोगों को गंभीर चोंट आई. तिर्की व उनकी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि घटना में 2 अन्य लोग घायल हो गए हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बदरवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ईश्वरी के पास घटना हुई है. बैरसिया से लौटकर आ रहे बीएसएनएल अधिकारी जयप्रकाश तिर्की उनकी पत्नी बसंती व एक अन्य ने हादसे में अपनी जान गवां दी. हादसे में घायल 2 अन्य को हाइवे के पेट्रोलिंग वाहन से गुना ले जाया गया है, जहां गंभीर हालत में उनका इलाज किया जा रहा है.

जांच कर रही पुलिस
बताया जा रहा है कि बीएसएनएल में कार्यरत जयप्रकास तिर्की अपनी पत्नी व अन्य सदस्यों के साथ बैरसिया से बदरवास आ रहे थे. तभी इनका स्कार्पियो वाहन ट्रक में भिड़ गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और उसने सभी को गाड़ी से बाहर निकाला और घायलों को गुना के लिए रवाना किया. पुलिस ने सड़क हादसे का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. घायलों की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने उनके परिवार वालों को हादसे की सूचना दे दी है.





Source link