कमलनाथ ने कुल 37 सभाएं और रोड शो के जरिए कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया. (सांकेतिक तस्वीर)
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने सबसे ज्यादा चुनावी सभाएं और रोड शो किए हैं.
वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस में कमलनाथ पर ही चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दिखाई दी. कमलनाथ ने कुल 37 सभाएं और रोड शो के जरिए कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया. कमलनाथ हर एक विधानसभा सीट पर एक बार पहुंचे कुछ विधानसभा सीटों पर कमलनाथ दो बार भी पहुंचे. ग्वालियर चंबल में कमलनाथ का सबसे ज्यादा जोर रहा. कमलनाथ ने चुनाव प्रचार का समापन भी ग्वालियर में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद किया.
किस नेता ने कितनी की सभाएं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान- 84 सभाएं और 10 रोड शोज्योतिरादित्य सिंधिया – 65 सभाएं और 5 रोड शो
वीडी शर्मा – 46 सभाएं और रोड शो
नरेंद्र सिंह तोमर – 50 सभाएं
उमा भारती – 21 सभाएं
नरोत्तम मिश्रा -30 सभाएं
लाल सिंह आर्य -25 सभाएं,
थावरचंद गहलोत -6 सभाएं
प्रह्लाद पटेल -3 सभाएं
जीतू पटवारी ने 40 सभाएं और पांच रोड शो किया है
वहीं, अगर कांग्रेस की बात की जाए तो कमलनाथ ने सबसे ज्यादा 37 सभाएं की है. कमलनाथ ने 28 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का झंडा बुलंद करने का काम किया है. कांग्रेस में चुनाव प्रचार पर नजर डालें तो पीसीसी चीफ कमलनाथ ने 37 सभाएं और कई कार्यकर्ता सम्मेलन किया है. वहीं, दिग्विजय सिंह 6, सचिन पायलट 6 और जीतू पटवारी ने 40 सभाएं और पांच रोड शो किया है. इसी तरह डॉक्टर गोविंद सिंह ने 30 सभाएं और जनसंपर्क कार्यक्रम में हिसा लिया है. इसके अलावा कांग्रेस नेता अजय सिंह, अरुण यादव और जयवर्धन सिंह समेत आचार्य प्रमोद कृष्णन, भूपेश बघेल ने भी कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया है.